मामूली विवाद में आंख फोड़ने वाले आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कार पहुंचाया सलाखों के पीछे

0 326
Main Ad1

सीधी धर्मेंद :  पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले के मार्गदर्शन थाना प्रभारी कोतवाली हितेंद्र नाथ शर्मा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने मारपीट कर नेत्रहीन करने का प्रयास करने वाले आरोपियों जयराम प्रजापति पिता मोहन प्रजापति उम्र 60 वर्षए  दाधिराज पिता जय राम प्रजापति उम्र 30 वर्षए इंद्रपाल पिता जय राम प्रजापति उम्र 24 वर्ष तीनों निवासी चुनहा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जिला जेल सीधी दाखिल कराया है। बताया गया की 19 जुलाई को थाना कोतवाली में फरियादी शिवराम प्रजापति ने शिकायत किया कि जयराम प्रजापति पिता मोहन प्रजापति उम्र 60 वर्षए  दाधिराज पिता जय राम प्रजापति उम्र 30 वर्षए इंद्रपाल पिता जय राम प्रजापति उम्र 24 वर्ष ने बच्चो के खेल खेल में विवाद के कारण मुझसे और मेरे परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की है जिससे मेरे हाथ एवं आंख में गंभीर चोट आई है शिकायत पर मामला पंजीबद्ध करते हुए थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक हितेंद्र नाथ शर्मा उप निरीक्षक राकेश सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की पता तलाश हेतु रवाना किया गया। टीम ने तत्परता पूर्वक मुखबिरों के माध्यम से 24 घंटों भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर आज द माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जहा से जेल वारंट प्राप्त होने पर आरोपियों को जिला जेल सीधी दाखिल कराया गया है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा ए उप निरीक्षक राकेश सिंह राजपूतए प्रधान आरक्षक. वीरेंद्र रावतए तिलकराज सेंगर तथा चालक प्रधान आरक्षक अशोक बहरोलिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

News TOP Footer