जमीन हड़प लिए जाने की समस्या लेकर 22 जुलाई से कलेक्टर बंगले के सामने अनशन बैठेगी गिलुआ जयसवाल

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले के जमोडी चौकी अंतर्गत ग्राम बघवारी की रहने वाली एक बेवा औरत राजस्व के पटवारी और आरआई के मदद से सरहदी काश्तकारों द्वारा षडयंत्र पूर्वक उसकी जमीन हड़प लिए जाने की फरियाद लेकर दर.दर भटक रही है पीड़ित वेवा महिला गिलुआ जयसवाल ने जिले के आला अधिकारियों सहित प्रदेश के मंत्री और मुख्यमंत्री तक को अपना शिकायती आवेदन दिया है लेकिन आज तक शासन प्रशासन गिलुआ जयसवाल की समस्या सुनने को तैयार नहीं है जिससे परेशान होकर पीड़ित महिला गिलुआ अब जिले के कलेक्टर के बंगले के सामने अनशन बैठने की सूचना दे दी है जिला कलेक्ट्रेट में अपने अनशन की सूचना देने आई पीड़ित महिला गिलुआ जयसवाल ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को बताया कि आरआई पटवारी की मदद से उसके सरहदी काश्तकारों ने उसकी जमीन हड़प ली है और शासन.प्रशासन उसकी कोई सुनवाई नहीं कर रहा है जिससे मजबूर होकर वह अब जिले के कलेक्टर के बंगले के सामने अनशन करने जा रही है जिसकी सूचना उसने बाकायदा लिखित में दे दी है और वह 22 जुलाई से कलेक्टर बंगले के सामने सुबह से शाम तक प्रतिदिन अनशन बैठेगी जिसकी जवाबदारी और जिम्मेदारी जिला प्रशासन की है वेवा गिलुआ जयसवाल ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को सारे मामले की जानकारी दी गिलुआ जयसवाल वेवा महिला है जो काफी परेशान है शासन प्रशासन को चाहिए कि पीड़ित महिला गिलुआ के सारे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर जो भी तथ्य सामने आए उसके आधार पर उसको न्याय दिया जाना चाहिए अन्यथा लोगों का न्याय से विश्वास उठ जाएगा।
