हमें हमारा पुराना विंध्य प्रदेश लौटा दे कहा जन अस्मिता यात्रा के संयोजक पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी ने

0 219
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : समूचे प्रदेश और देश में गोवंश की दुर्दशा और विंध्य प्रदेश की मांग को लेकर जन अस्मिता यात्रा के संयोजक पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी अलख जगा रहे है  लक्ष्मण तिवारी विंध्य प्रदेश के अलग.अलग जिलों में जाकर संगठन खड़ा करने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं उसी कड़ी में 18 जुलाई को पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी सीधी जिले के उच्च विश्राम गृह में पत्रकारों से रूबरू हुए इस दौरान लक्ष्मण तिवारी ने कहा कि जन अस्मिता यात्रा का उद्देश्य पूरे प्रदेश में बेसहारा गोवंश की दुर्दशा को दूर करना है इसके साथ ही हमारी सरकार से मांग है कि सरकार गोवंश के गोबर को खरीदें जिससे गोपालको को आर्थिक लाभ हो रोजगार मिले साथ ही गोवंश के गोबर से मिलने वाले खाद उपले का बेहतर इस्तेमाल हो सके पत्रकार वार्ता के दौरान लक्ष्मण तिवारी ने लोगों से आह्वान किया है कि वे अपने विंध्य प्रदेश के लिए आंदोलन और लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हो जाएं सरकार हमें हमारा पुराना विंध्य प्रदेश लौटा दे इसके लिए उन्होंने लोगों से जाति धर्म और राजनीति से ऊपर उठकर आंदोलन का समर्थन करने की बात कही पत्रकार वार्ता के दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने लक्ष्मण तिवारी से विंध्य प्रदेश के मुद्दे पर सवाल खड़ा किए जिसके उन्होंने जवाब दिए और कहा कि हमारा उद्देश्य विंध्य प्रदेश को बनाना है इसमें कोई राजनीति नहीं है।

News TOP Footer