सीधी पुलिस के चिटफंड कंपनियों के पीड़ितों को राशि वितरण कार्यक्रम में शामिल हुई प्रभारी मंत्री सुश्री मीना सिंह मांडवे

सीधी धर्मेंद : जिले के प्रवास पर आई प्रभारी मंत्री सुश्री मीना सिंह जी मानस भवन में सीधी पुलिस द्वारा चिटफंड कंपनियों के संचालकों को गिरफ्तार कर हितग्राहियों की जमा राशि वापसी कार्यक्रम में शामिल हुई। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत और कलेक्टर रवीन्द चौधरी ने पुष्पगुच्छ के साथ सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने संक्षिप्त में सीधी पुलिस की उपलब्धियां बताई । कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने बारी बारी से भी पुलिस के इस अभूतपूर्व कार्य के संबंध में सीधी पुलिस को कोटि.कोटि बधाई दी एवं मंच का संचालन कर रहे थाना प्रभारी कोतवाली के कुशल मंच संचालन की प्रशंशा किए। सभी ने अपने अपने वक्तव्य में कहा कि चिटफंड कंपनियों द्वारा पैसे लूटने की तो हमने कई घटनाएं सुननी है लेकिन उनसे पैसा वापस लाने का सीधी पुलिस का यह प्रशंसनीय कार्य पहली बार सुन और देख रहा हूं । निश्चित ही सिधी पुलिस का यह संवेदनशील कृत्य पूरे पुलिस महकमे के लिए अत्यंत गर्व की बात है । यह बहुत पुण्य का कार्य भी है क्योंकि सीधे साधे एवं गरीब व्यक्तियों की खून पसीने की कमाई होती है । कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री सुश्री मीना सिंह ने कहा की हमारी सरकार गरीबो की जमा पूजी लूटने नहीं देगी। कार्यक्रम के अंत में प्रभारी मंत्री सुश्री मीना सिंह ने चिटफंड कंपनी के 114 हितग्राहियों को बारी.बारी चेक एवं डीडी के द्वारा उनकी जमा की गई राशि वापस की गई। कार्यक्रम में संसद महोदय श्रीमती रीति पाठक राज्यसभा सांसद श्री अजय प्रताप सिंह विधायक . श्री केदार नाथ शुक्ल श्री शरदेंदु तिवारी श्री कुंवर सिंह टेकाम श्री कमलेश्वर पटेल भाजपा जिला अध्यक्ष श्री इंद्रशरण सिंह चौहान कलेक्टर महोदय श्री रवीन्द्र कुमार चौधरी पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पंकज कुमावत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंजुलता पटले तथा पुलिस स्टाफ मौजूद रहा । कार्यक्रम के अंत में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी अंजुलता पटले द्वारा कार्यक्रम में आए समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
