एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने मंत्री सुश्री मीना सिंह मांडवे से जनता से जुड़े स्वास्थ्य बेरोजगारी महंगाई की समस्याओं को उठाया मंत्री ने दिया अजब गजब जबाब

0 215
Main Ad1

सीधी धर्मेंद :  जिले के एक दिवसीय प्रवास पर आई मध्य प्रदेश की जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग कि मंत्री सुश्री मीना सिंह मांडव से एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जनता से जुड़े स्वास्थ्य बेरोजगारीकी महंगाई  की समस्याओं को उठाया एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने प्रभारी मंत्री को बताया कि जिले में डॉक्टरों के आधे पद खाली है इस पर उन्होंने अपने हाथ खड़े कर दिए एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जब बेरोजगारों की समस्या उठाई तो उन्होंने कहा की अभी हम कोरोना से निपटेंगे वहीं महंगाई को लेकर  टीम इंडिया न्यूज़ ने कहा कि आप ग्रहणी है आप ग्रहणीयो की पीड़ा समझिये   सरसों का तेल ₹200 के पार जा चुका है गैस सिलेंडर  लोगों की पहुंच से दूर होता जा रहा है इस पर मंत्री जी का जवाब भी अजब.गजब था उन्होंने कहा की गैस सिलेंडर मनरेगा की मजदूरी से भर जाएगा।  प्रदेश की कैबिनेट मंत्री सुश्री मीना सिंह मांडवे ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ के सवालों के जिस तरह से जवाब दिए उससे लगता है कि वह जनता की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है प्रदेश के मंत्री का जनता की कठिनाइयों का इस तरह के जवाब से निराकरण नहीं होगा और जनता की परेशानियां बढ़ती जाएंगी मप्र सरकार और प्रदेश के मंत्री सुश्री मीना सिंह जी को चाहिए कि वह जनता की इन समस्याओं पर गंभीरता से विचार करें और जनता को राहत देने की पहल करें नहीं तो यह जनता है आने वाले दिनों में अपने हक का इस्तेमाल करेगी I

News TOP Footer