कोरोना काल से प्रभावित हुए आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवारों के मदद के लिए आगे आई आम आदमी पार्टी

0 618
Main Ad1

नैनीताल  आम आदमी पार्टी नगर इकाई द्वारा आज सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र मनोरा गांव, एरीज़ नैनीताल में कोरोनावायरस काल से प्रभावित हुए आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवारों को चिन्हित करके राशन वितरण का कार्य किया गया
मनोरा गांव में आयोजित इस राशन वितरण कार्यक्रम में नैनीताल नगर के विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 50 परिवारों को राशन किट का वितरण किया गया ,
ज्ञात रहे कि कोरोनावायरस काल में विभिन्न चरणों के तहत अब तक आम आदमी पार्टी नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के300 परिवारों को अब तक राशन वितरण का कार्य कर चुकी हैं , जिसके तहत प्रत्येक परिवार को ‘पांच किलो आटा , पांच किलो चावल,एक किलो दाल ,एक किलो चीनी ,एक लीटर सरसों का तेल, आदि वितरित किया गया|
इसी के तहत आज आम आदमी पार्टी ने नैनीताल नगर के युवा सामाजिक कार्यकर्ता व आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों के सहयोग से उपलब्ध कराई गई धनराशि के तहत आज राशन वितरण का कार्य किया गया|
जिसमें आम आदमी पार्टी नगर इकाई ने जानकारी देते हुए बताया कि , नैनीताल विधानसभा के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र मनोरा गांव में निवास करने वाले प्रभावित परिवारों को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा चिह्नित करके इस कार्य को किया गया, जिसमें इस काल में सही परिवारों तक राहत सामग्री पहुंच सके|
आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने कहां कि उनके द्वारा शुक्रवार दिनांक ९ जुलाई 2021 को नैनीताल नगर के समीप स्थित मनोरा गांव के परिवारों को राशन किट वितरित किया गया और आगे भी उक्त कार्यक्रम जारी रहेगा..
आम आदमी पार्टी के इस राशन वितरण कार्यक्रम में जिला महामंत्री देवेंद्र लाल, विधानसभा संगठन मंत्री प्रदीप साह, महामंत्री महेश आर्य , नगर अध्यक्ष शाकिर अली, मनोरा गांव प्रभारी महेंद्र प्रसाद, रमेश लाल, भुवन चंद्र, जीवन बिष्ट, गोपाल रावत, सुनील कुमार, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष विद्या देवी , वरिष्ठ सदस्य सुरेश चंद्र‌, वरिष्ठ सदस्य देव सिंह, कुंदन मनराल, दीपक मनराल, युवा नेता मोहम्मद शान बुराहान, युवा नेता जी०के०ए ग़ौरव ‘बब्बी आदि उपस्थित थे

News TOP Footer