15 जुलाई से सीधी के भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास आमरण अनशन बैठेंगे यज्ञ नारायण तिवारी

0 316
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 8 जुलाई को यज्ञ नारायण तिवारी ने जिला प्रशासन को आवेदन पत्र देकर उन्हें न्याय में मिलने में हो रही देरी का हवाला देकर 15 जुलाई से सीधी शहर के भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास आमरण अनशन पर बैठने की सूचना दी है आमरण अनशन बैठने जा रहे यज्ञ नारायण तिवारी ने मीडिया को पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उनके द्वारा शासन प्रशासन को लगातार कई आवेदन दिए कि उनके प्रकरण में उन्हें न्याय दिया जाए फैसला किया जाए लेकिन लगातार उसे टाला जा रहा है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे गांव में बन रही सड़क में भारी भ्रष्टाचार हुआ है जिसकी शिकायत कई बार करने के बावजूद भी उस पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है इन्हीं सब मुद्दों को लेकर मैं 15 जुलाई से आमरण अनशन करूंगा जिसकी जवाबदारी जिला प्रशासन की होगी

News TOP Footer