नैनीताल नगर के विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 50 परिवारों को राशन किट का वितरण किया आम आदमी पार्टी

0 249
Main Ad1

नैनीताल आम आदमी पार्टी नगर इकाई द्वारा आज मल्लीताल राम सेवक सभा प्रागंण नैनीताल , में कोरोनावायरस काल से प्रभावित हुए परिवारों को चिन्हित करके राशन वितरण का कार्य किया गया ,
राम सेवक सभा भवन में आयोजित इस राशन वितरण कार्यक्रम में नैनीताल नगर के विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 50 परिवारों को राशन किट का वितरण किया गया ,

 


ज्ञात रहे कि कोरोनावायरस काल में विभिन्न चरणों के तहत अब तक आम आदमी पार्टी नैनीताल नगर क्षेत्र के 230 परिवारों को अब तक राशन वितरण का कार्य कर चुकी हैं , जिसके तहत प्रत्येक परिवार को पांच किलो आटा , पांच किलो चावल,एक किलो दाल ,एक किलो चीनी ,एक लीटर सरसों का तेल ,आदि वितरित किया जा रहा है ,
इसी के तहत आज आम आदमी पार्टी ने नैनीताल नगर के युवा सामाजिक कार्यकर्ता व आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ सदस्य मनीष कुमार के सहयोग से उपलब्ध कराई गई धनराशि के तहत आज राशन वितरण का कार्य किया गया ,
जिसमें आम आदमी पार्टी नगर इकाई ने जानकारी देते हुए बताया कि , नैनीताल नगर के विभिन्न क्षेत्रों में निवास करने वाले प्रभावित परिवारों को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा चिह्नित करके इस कार्य को किया जा रहा है, जिसमें इस काल में सही परिवारों तक राहत सामग्री पहुंच सके ,
आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने कहां कि उनके द्वारा बृहस्पतिवार दिनांक 8 जुलाई 2021 को नैनीताल नगर के समीप स्थित मनोरा गांव के परिवारों को राशन किट वितरित किया जाएगा , और आगे भी उक्त कार्यक्रम जारी रहेगा ,
आम आदमी पार्टी के इस राशन वितरण कार्यक्रम में , पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुमार दुमका,नगर अध्यक्ष शाकिर अली, जिला महामंत्री देवेंद्र लाल, युवा नेता मनीष कुमार , विधानसभा संगठन मंत्री प्रदीप साह, विधानसभा महासचिव विनोद कुमार, विधानसभा मंत्री डॉ भुबन आर्य,नगर महामंत्री महेश आर्य , नगर उपाध्यक्ष हरीश बिष्ट, सुनील कुमार , वरिष्ठ नेता राकेश कुमार ,नगर मंत्री मोहित राजपूत, नवीन उप्रेती, विजय साह , युवा नेता गौरव कुमार , देवेंद्र कुमार, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष विधा देवी , नगर महामंत्री जसप्रीत कौर,नगर उपाध्यक्ष विधा देवी, वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सिंह बिष्ट, निम्मो भाई ,सुमन आर्य , युवा नेता मोहम्मद शान बुराहान, पूर्व कर्मचारी नेता विनोद कुमार , आदि उपस्थित थे

Main Ad1
News TOP Footer