उत्तराखंड में कोविड कर्फ्यू एक हफ्ते के लिए बड़ा

0 308
Main Ad1

उत्तराखंड में कोविड कर्फ्यू एक हफ्ते के लिए बढ़ गया है।अवधि 13 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही शॉपिंग मॉल खोलने को लेकर भी निर्णय हो गया है। यह जानकारी कैबिनेट मंत्री व प्रवक्ता सुबोध उनियाल द्वारा दी गई हैं।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने जानकारी दी और बताया कि कोरोना कर्फ्यू को 13 जुलाई सुबह छह बजे तक बढ़ाया जा रहा है। साथ ही शॉपिंग मॉल भी 50 फीसदी क्षमता के साथ खोले जा सकेंगे।

Main Ad1

बता दें कि पिछले आदेशों में बाजार समेत तमाम गतिविधियां खुलने के बाद शॉपिंग मॉल संचालक भी सरकार से मॉल खोलने को लेकर मांग कर रहे थे। लिहाजा इसी बात को देखते हुए और कोरोना के मामलों में हुई गिरावट के कारण सरकार ने ये फैसला लिया है। माना जा रहा है कि शाम तक आदेश भी जारी हो जाएंगे। फिलहाल दूसरे राज्यों से आने वालों के लिए आरटीपीसीआऱ रिपोर्ट अनिवार्य रहेगी।

News TOP Footer