पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने पत्रकारों को गिनाई अपने 1 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां

सीधी धर्मेंद : 2 जुलाई को जिले के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने पत्रकारों की चाय पार्टी बुलाई इस दौरान उन्होंने जिले के पत्रकारों से अपने कार्यकाल की 1 साल की उपलब्धियों को साझा करते हुए पत्रकारों जिले के जनप्रतिनिधियों समाजसेवियों के द्वारा पुलिस विभाग को दिए गए सहयोग के लिए धन्यवाद किया और कहा कि आप सबका सहयोग पुलिस विभाग को इसी तरह आगे भी मिलता रहेगा इसके साथ ही पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों से शहर में कानून व्यवस्था को बनाने के लिए और क्या बेहतर किया जाए इस पर सुझाव भी लिए एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने सीधी शहर के सम्राट चौक और अस्पताल चौक में अघोषित बस स्टैंड की समस्या उठाई जिस पर उन्होंने उक्त समस्या को तत्काल निराकृत किए जाने की बात कही पत्रकार वार्ता के बाद पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने 1 वर्ष के दौरान जिले के पुलिस के द्वारा अर्जित गई की गई उपलब्धियों की जानकारी मीडिया को दी
