बढे हुए बिजली के बिल जले हुए ट्रांसफार्मर अवैध वसूली के खिलाफ पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल बैठे अनिश्चितकालीन धरने पर

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले की जनता कोरोना काल की दूसरी लहर के बाद अब जब घरों से बाहर निकली है तो उन्हें भारी भरकम बिजली के बिल अघोषित बिजली की कटौती विद्युत विभाग की जबरिया वसूली जले हुए ट्रांसफार्मर परेशान किए हुए हैं इन्हीं सब समस्याओं को लेकर 2 जुलाई को मध्यप्रदेश के पूर्व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल जिला अधीक्षण कार्यालय विद्युत मंडल के परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए धरने के दौरान उनके साथ जिला कांग्रेस कमेटी के अनेक पदाधिकारी और कांग्रेस पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी शामिल थे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने जिले में व्याप्त बिजली विभाग के भरे साही के विरोध में जम करके अपनी भड़ास निकाली और कहा कि बिजली विभाग ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है एक एक घर में दो-दो बिजली के बिल भेज कर लोगों से जबरिया वसूली की जा रही है गांवों में अघोषित बिजली कटौती कटौती से जनता परेशान है ट्रांसफार्मर महीने भर से जले हुए हैं लेकिन उन्हें बदला नहीं जा रहा है पूरे गांव के गांव की बिजली काटी जा रही है अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे कांग्रेस पार्टी के आक्रोश को देखते हुए विद्युत विभाग के अधीक्षण यंत्री और जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम नीलांबर मिश्रा ने पहुंचकर उनसे उनकी समस्याओं पर चर्चा की इस दौरान पूर्व मंत्री विधायक सिहावल कमलेश्वर पटेल ने अधीक्षण यंत्री और जिला प्रशासन को क्षेत्र की जनता की समस्याएं गिनाई और उनके तत्काल निराकरण कर किए जाने की मांग की कमलेश्वर पटेल ने कहा कि आप अपने उच्च अधिकारियों से चर्चा करके इन मांगों को तत्काल पूर्ण करने का लिखित आश्वासन दें उसके बाद ही हम यह धरना समाप्त करेंगे जिसके बाद अधिकारियों ने अपने उच्च अधिकारियों से बात करने की बात कह कर वहां से चलते बने इसी दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ नहीं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल से विद्युत विभाग की समस्याओं पर चर्चा की इस पर उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तो शिवराज सिंह जी कहा करते थे कि यदि ज्यादा बिल आएगा तो जमा मत करना यदि किसी की लाइन काटी जाएगी तो मैं आकर खुद खंभे में चढ़कर जोड़ लूंगा अब कहां है शिवराज सिंह आकर खंभे में चढ़कर लोगों की बिजली क्यों नहीं जोड़ते हैं इसके साथ ही पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ के पूछे गए अन्य सवालों के भी जवाब दिए समाचार लिखे जाने तक पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल और कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों के द्वारा अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी था l
