जिले में एक जुलाई से प्रारम्भ होगा विशेष टीकाकरण महाअभियान

सीधी धर्मेंद : जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. नागेंद्र बिहारी दुबे ने बताया, कि जिले में 30 जून को कोई टीकाकरण सत्र आयोजित नहीं किये जायेंगे। जिले में एक से 3 जुलाई 2021 तक विशेष टीकाकरण महा अभियान आयोजित किया जाएगा। जिसके तहत बड़ी संख्या में आमजनों को वेक्सीन लगाई जायेगी। एक जुलाई 2021 को केवल कोविशील्ड वेक्सीन के सत्र आयोजित होंगे और 2 जुलाई शुक्रवार को नियमित टीकाकरण होने से कोविड टीकाकरण के सत्र आयोजित नहीं किये जायेंगे। 3 जुलाई 2021 को केवल कोवेक्सिन के सत्र आयोजन होंगे। अतः आमजन एक जुलाई 2021 से वेक्सीन सेंटर पर वेक्सीन लगवाने आये और असुविधा से बचें। बताया गया की एक जुलाई को कुल 37 केन्द्रों में टीकाकरण होगा सीधी शहर में उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 01, क्रमांक 02 एवं जिला आयुर्वेद अस्पताल में टीकाकरण किया जायेगा।
