जमीनी विवाद में विरोधियों ने घर पर धावा बोलकर पूरे घर को कर दिया तहस नहस

0 595
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 29 जून को जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपनी फरियाद लेकर आई केशकली गुप्ता निवासी ग्राम महखोर थाना मड़वास ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को बताया कि विगत माह पारिवारिक जमीनी विवाद में उसके विरोधियों ने दर्जनों की संख्या में उसके घर पर धावा बोलकर उसके पूरे घर को तहस.नहस कर दिया है आगे पीड़ित केशकली गुप्ता ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को बताया कि उसने इस मामले की रिपोर्ट संबंधित मड़वास थाने में भी की है लेकिन पुलिस ने सिर्फ पांच आरोपियों के नाम एफ आई आर दर्ज की है और अन्य दर्जनों आरोपियों पर कोई कार्यवाही नहीं की है इसके साथ पीड़ित केशकली ने यह भी बताया कि आरोपी उसे आए दिन जान से मारने की धमकी देते हैं और उसके घर पर हमला करते हैं जिसकी रिपोर्ट उसने मडवास चौकी में की लेकिन पुलिस उन पर कोई कार्यवाही नहीं कर रही है पीड़ित महिला ने अपनी फरियाद जिले की एडिशनल एसपी अंजूलता पाटले से भी की है जिस पर उन्होंने संबंधित थाना प्रभारी को उचित कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। मामला क्योंकि जमीनी विवाद का है और न्यायालय में है इसलिए पुलिस भी इस मामले में फूंक.फूंक कर कदम रख रही है फिर भी पुलिस को चाहिए कि दोनों पक्षों पर शक्ति बरतें जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न ना हो।

News TOP Footer