पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने ली डायल 100 के अधिकारियो कर्मचारियों की समीक्षा बैठक

0 725
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में जिला सीधी अंतर्गत कार्यरत समस्त डायल 100 वाहनों पर लगे हुए स्टाफ एवं पायलटों की समीक्षा बैठक ली गई बैठक में पुलिस अधीक्षक सीधी द्वारा समस्त ड्यूटी स्टाफ से एक एक कर चर्चा कर उनके कार्यो की समीक्षा की गई एवं स्पष्ट रूप से आदेशित किया गया कि किसी भी परिस्थिति में आम जनता खास तौर पर महिलाओं के प्रति अच्छा व्यवहार किया जाए। साथ ही उन्होंने हिदायत दी कि इवेंट आने पर किसी भी प्रकार से बिना थाना चौकी प्रभारी को सूचित किए इवेंट पर रवाना न हों। पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त प्रभारियों को स्पष्ट रूप से आदेश जारी किये गये है कि डायल 100 वाहनों में अच्छे आचरण एवं विवेचक स्तर के अधिकारियों की ही तैनाती की जाए जिससे शासन के मंशानुरूप लोगो की सहायता की जा सके  मीटिंग में पुलिस अधीक्षक सीधी श्री पंकज कुमावत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुलता पटले प्रभारी डायल 100 अनुराग झारिया डायल 100 सुपरवाइजर अखिलेश त्रिपाठी के साथ सभी 12 डायल 100 वाहनों में कार्यरत स्टाफ उपस्थित रहे।

News TOP Footer