टीकाकरण महा-अभियान में शनिवार को 10 हजार से अधिक लोगो को लगे कोरोना के टीके

0 425
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के नेतृत्व में सीधी जिले में टीकाकरण महा-अभियान 21 जून से प्रारंभ किया गया है। कलेक्टर रवींद्र कुमार चैधरी के मार्गदर्शन में  महा-अभियान के तहत् टीकाकरण के चैथे दिन भी लक्ष्य से अधिक व्यक्तियों को वैक्सीनेशन किया गया। जिले में शनिवार को 34 केन्द्रों पर 9 हजार 400 वैक्सीनेशन के लक्ष्य के विरूद्ध 10 हजार 690 व्यक्तियों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई है। विकासखण्ड मझौली अंतर्गत जोगीपहाड़ी में सर्वाधिक 806 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. नागेंद्र बिहारी दुबे ने जानकारी देकर बताया कि  देश एवं प्रदेश साथ ही सीधी जिले में भी में कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों का  टीकाकरण कार्य जारी है। जिले में अब तक उक्त आयु वर्ग के 1 लाख 70 हजार से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण महा-अभियान में जिले व्यापक स्तर पर टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण के चैथे दिन 26 जून को भी लक्ष्य से अधिक  वैक्सीनेशन हुआ है। उन्होंने बताया कि शनिवार को विकासखण्ड रामपुर नैकिन अंतर्गत सीएचसी अमिलई में 431, एसएचसी सिकारगंज में 234, पीएचसी बघवार में 560, सीएचसी रामपुर में 184, एसएचसी झांझ में 204, एसएचसी ममदर में 331, पीएचसी बड़खरा में 334, सीएचसी चुरहट में 219, पीएचसी डढ़िया में 222, पीएचसी हनुमानगढ़ में 245, पीएचसी पोस्ता में 270, एसएचसी कठार में 210, पीएचसी धनहा में 203, पीएचसी खड्डी में 275, एसएचसी मौरा में 424, विकासखण्ड मझौली अंतर्गत मड़वास पीएचसी में 369, नेबूहा एसएचसी में 259, ताला पीएचसी में 443, नौढ़िया पीएचसी में 362, पांड पीएचसी में 102, मझौली सीएचसी में 470, खडौरा पीएचसी में 311, सीएचसी मेढरा में 341, सीएचसी जोवा में 440, सीएचसी जोगीपहाड़ी में 806, विकाखण्ड कुसमी अंतर्गत सीएचसी कुसमी में 111, पीएचसी पोड़ी में 578, एसएचसी लुरघुटी में 284, पीएचसी टमसार में 204, पीएचसी भुईमाड़ में 200, एसएचसी गोतरा में 170, सीधी शहर अंतर्गत क्रमांक 1 में 366, क्रमांक 2 में 352 एवं जिला न्यायालय सीधी में 176 लोगो को वैक्सीन लगाई गई।

News TOP Footer