सादगीपूर्ण तरीके से दीनदयालय अंत्योदय रसोई में अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली द्वारा मनाया गया अपने बेटे का जन्मदिन

सीधी धर्मेंद : हर्षल पंचोली अपर कलेक्टर जिला सीधी द्वारा 22 जून 2021 को अपने बेटे का जन्मदिन बडे़ ही सादगीपूर्ण तरीके से दीनदयाल अंत्योंदय रसोई में गरीब बच्चों के साथ मनाया तथा रसोई में सम्पूर्ण भोजन की व्यवस्था कर परिवार जनों के साथ स्वयं अपने हाथों से भोजन परोस कर गरीबों, जरूरत मंदों को भोजन कराया गया। साथ ही यादगार स्वरूप मेघदूत पार्क सीधी में परिवार सहित बृक्षारोपण किया गया। उल्लेखनीय है कि समय-समय पर अस्पताल परिसर सीधी में संचालित दीनदयाल अंत्योंदय रसोई योजना में जिले के अधिकारियों, शहर के समाजसेवी दानदाताओं, व्यापारी भाईयों द्वारा खुलेमन व सेवाभाव से अपने परिवार के स्वजनों के सालगिरह (जन्म दिवसों), शादी की सालगिरह, धार्मिक त्योहारों व अन्य शुभ कार्यों के अवसर पर ’’दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना में दान देकर भोजन व्यवस्था में सहयोग कर गरीबों के भोजन व्यवस्था करते आ रहे है, पूरे कोरानाकाल में दीनदयाल अंत्योंदय रसोई में निःशुल्क भोजन की व्यवस्था की जाती रही है। इस अवसर पर श्री पंचोली ने कहा कि दीनदयाल अंत्योंदय रसोई में हम सब के बीच में रहने वालें तरह-तरह के परेशानियों से जूझ रहे गरीब मजदूर, असहाय व अस्पताल में इलाज कराने आने वाले गरीब मजबूर लोग भोजन करने आते हैं। भोजन उपरान्त उनके चेहरे पर उभरते संतुष्टि के भाव को देखने से परम पिता परमेंश्वर के सानिध्य में एक कदम आगे पहुचने की अनुभूति होती है तथा यह एक पुन्य का कार्य है। कार्यक्रम में वार्ड क्र0 6 आदिवासी बस्ती के बड़ी सख्या में छोटे-छोटे बच्चे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका सीधी कमला कोल तथा दीनदयाल अन्त्योदय रसोई योजना के संचालिका शान्ती कोल अध्यक्ष जयमातादी महिला स्वसहायता समूह सीधी उपस्थित रहे।
