वैक्सीनेशन महाअभियान के दौरान मिली 125 प्रतिशत उपलब्धि पर कलेक्टर ने सभी का आभार व्यक्त किया

0 546
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : कलेक्टर रवींद्र कुमार चैधरी द्वारा सोमवार को जिले में प्रारम्भ हुए कोरोना वैक्सीनेशन महाअभियान के दौरान जिले को मिली 125 प्रतिशत उपलब्धि के लिए जिले के समस्त जनप्रतिनिधियों, सामाजिक, राजनैतिक एवं धार्मिक संगठनों, स्वयंसेवी संगठनों, प्रबुद्ध नागरिकों तथा स्वास्थ्य, राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास, स्कूल शिक्षा विभाग सहित इस अभियान में संलग्न समस्त अन्य विभागों के पदाधिकारियों, मैदानी अमले एवं टीकाकरण अभियान में बढ़-चढ़कर टीकाकरण करवाने वाले सभी लोगों को आभार व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगे भी चलने वाले इस अभियान के दौरान सभी लोग इसी प्रकार समन्वय बनाते हुए जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करेंगे, जिससे हमारा जिला जल्द से जल्द कोरोना संक्रमण के दुष्प्रभावों से मुक्त हो सकेगा।  कलेक्टर ने बताया कि जिले में टीकाकरण अभियान को लेकर सोमवार की सुबह से ही जबरदस्त उत्साह देखने को मिला तथा सभी के सहयोग से उम्मीद के मुताबिक परिणाम प्राप्त हुआ। जिले को 10 हजार लोगों को वैक्सिनेशन का लक्ष्य मिला था और जिले में 15 हजार वैक्सीन उपलब्ध थी । इसके विरूद्ध 12 हजार 462 लोगों का टीकाकरण किया गया है । यह अभी तक जिले में एक दिन में कोरोना टीकाकरण का रिकार्ड है। उन्होने बताया कि जिले में प्रातः 9 बजे से टीकाकरण का प्रारंभ हुआ यह कार्य लोगों के उत्साह को देखते हुए देर शाम तक संचालित किया गया।  कलेक्टर ने कहा कि  सबके सहयोग के बिना यह उपलब्धि प्राप्त किया जाना असंभव था। कोरोना से बचाव का एक मात्र उपाय टीकाकरण ही है, मैं आशान्वित हूँ कि आगे लगने वाले टीकाकरण सत्रों में भी इसी प्रकार सभी का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। जिले में टीकाकरण के लिए 70 केंद्र बनाए गए थे। जिले में सर्वाधिक टीकाकरण मझौली विकासखण्ड के दादर केंद्र में 1700 तथा रामपुर नैकिन विकासखण्ड के बरौं केंद्र में 1419 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया।

News TOP Footer