अवैध नशीली कफ सिरप का परिवहन व विक्रय करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार चुरहट पुलिस ने पहुंचाया जेल

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले के कुशल मार्गदर्शन में चुरहट पुलिस ने नशीली कफ सिरप को विक्रय करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जिला जेल सीधी दाखिल कराया है। बताया गया की 16 जून को चौकी प्रभारी सेमरिया उपनिरिक्षक संतोष त्रिपाठी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम मिर्चवार मे राजाराम यादव पिता हिन्छलाल यादव निवासी मिर्चवार का अपने पास प्रतिबंधित कोरेक्स रखा है और बिक्री कर रहा है इस सूचना को थाना प्रभारी चुरहट तथा एसडीओपी चुरहट को बताया गया जिन के निर्देशन में टीम गठित की गई जिनमें एसआई संतोष त्रिपाठी अन्य स्टाफ को मौके पर तसदीक हेतु भेजा गया जहां पर संदेही राजाराम यादव के घर पर दबिश दी गई एवं उसके कब्जे से कुल 33 सीसी ऑनर एक्स कफ सिरप की अवैध रूप से बिक्री करते पाया गया जिसके विरुद्ध जिसके विरुद्ध धारा 8 21 22 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 513 औषधि नियंत्रण अधिनियम 1950 के अंतर्गत गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायालय पेश किया गया है उक्त कार्यवाही में निरीक्षक के एस बघेल थाना प्रभारी चुरहट एवं चौकी प्रभारी सिमरिया उनि संतोष त्रिपाठी सहायक उपनिरीक्षक एल के अहिरवार प्रधान आरक्षक भूपेंद्र सिंह बागरी का विशेष योगदान रहा ।
