कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी के निर्देशन में अंकुर कार्यक्रम अंतर्गत किया जा रहा है वृक्षारोपण

0 603
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी के निर्देशन में एवं अंकुर योजना के नोडल अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राकेष षुक्ला के मार्गदर्शन में तथा जिला समन्वयक म0प्र0 जन अभियान परिषद, जिला पंचायत सीधी षिवदत्त उरमलिया के समन्वय से मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला सीधी के अंतर्गत जिले के प्रत्येक विकासखण्ड में गठित ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों, नवांकुर संस्थाओ, मैं कोरोना अभियान अंतर्गत पंजीकृत वॉलेंटियर्स,सी.एम.सी.एल.डी.पी. छात्रो, मेन्टरो तथा अन्य स्वैच्छिक संगठनो के माध्यम से वृक्षारोपण किया जा रहा है। जिसके तारतम्य में विकासखण्ड सीधी में जिला समन्वयक म0प्र0 जन अभियान परिषद सीधी शिवदत्त उरमलिया द्वारा ग्राम पंचायत नेबूहा, तेगवा, बढौरा, डोल कोठार, ओबरहा, पडखुरी नं0 2, गांधीग्राम एवं बरमबाबा में मैं कोरोना वालेंटियर्सो, प्रस्फुटन एवं नवांकुर संस्थाओ के सदस्यो के साथ आम, जामुन, पीपल, नीम, सागौन, करिंज तथा महुआ के पौधो का रोपण किया गया। पौधा रोपण करने के उपरांत जिला समन्वयक म0प्र0 जन अभियान परिषद, जिला पंचायत सीधी षिवदत्त उरमलिया के द्वारा बताया गया कि अंकुर कार्यक्रम अंतर्गत पर्यावरण को स्वच्छ रखने व प्रकृति को प्राणवायु से समृद्ध करने के उद्देश्य से जन सहभागिता के माध्यम से व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण करना है। प्रत्येक व्यक्ति को प्रत्येक दिन कम से कम एक पौधे का रोपण करना अवश्यक है। अंकुर कार्यक्रम में सहभागिता हेतु प्रतिभागियों को गूगल प्ले स्टोर से वायुदूत एप डाउनलोड कर पंजीयन करना है एवं प्रतिभागियों को स्वयं के संसाधन से कम से कम एक पौधे का रोपण कर पौधे की फोटो एप पर अपलोड करना है वृक्षारोपण के 30 दिन पश्चात पुनः रोपित पौधे की नवीन फोटो एप पर अपलोड कर सकते है। कि अंकुर कार्यक्रम में सहभागिता हेतु प्रतिभागियों द्वारा वायुदूत एप पर अपलोड की फोटो द्वारा पौधे का भेरीफायर के द्वारा वेरीफाई किया जावेगा। वेरीफाई उपरांत चयनित प्रतिभागियो को वृक्षारोपण के प्रोत्साहन के लिए मुख्यमंत्री जी के द्वारा प्राणवायु आवार्ड से सम्मानित किया जावेगा। उक्त कार्यक्रम में मैं कोरोना वॉलेंटियर्स, सी.एम.सी.एल.डी.पी छात्रो, प्रस्फुटन समितियो के सदस्य तथा नवांकुर संस्थाओ के सदस्य विद्याकांत मिश्रा, अनूप मिश्रा, रामचन्द्र तिवारी,अमन तिवारी, राजकृपाल जायसवाल, अंजनी सिंह, संतोष तिवारी श्रीकमल मिश्रा, अर्जुन सिंह,अर्जुन जायसवाल,विजय साहू अरूण जायसवाल, आदि सम्मिलित थें।

News TOP Footer