कोविड कर्फ्यू में व्यापारियों को ढील ना मिलने से व्यापारियों में नाराजगी

0 882
Main Ad1

हिमानी रौतेला  Nainital

कोरोना कर्फ़्यू को आगामी 8 जून तक बढ़ा दिया जाने से

Main Ad1

बड़े बड़े व्यापारिक संघ हो या मझले व्यापारी सभी सरकार के इस फैसले के खिलाफ है व्यापारियों में कर्फ्यू को बढ़ाने को लेकर इतनी नाराज़गी है कि आज तमाम जगहों पर व्यापारी विरोध प्रदर्शन कर रहे है।इसका असर नैनीताल जिले में भी देखने को मिल रहा है। माँ नयना देवी व्यापार
मंडल के व्यापारियों ने आज एसडीएम प्रतिक जैन के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र भेजा। साथ ही पत्र को मुख्यमंत्री को मेल भी किया गया है।

पत्र में आम व्यापारी को राहत देने के लिए आए आदेश में तुरंत बदलाव के लिए आग्रह किया गया है। राज्य और केंद्र द्वारा किसी भी प्रकार की आर्थिक सहायता ना मिलने से बैंक और अन्य ख़र्चों के दबाव से लाकडाउन में व्यापारी अत्यधिक मानसिक तनाव में हैl लाकडाउन के दूसरे माह प्रवेश करने पर और बेहद कठिनाई से गुजरते हुए आम व्यापारी की समस्या बहुत गंभीर हो गयी है।

मां नैना देवी व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन का कहना है कि प्रशासन की तरफ से हमें आश थी कि कोविड- कर्फ्यू में व्यापारियों को ढील दी जाएगी ,लेकिन ऐसा नहीं हुआ व्यापारियों में बहुत नाराजगी है व्यापारीयो का परिवार बहुत दबाव में है, उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में व्यापारियों को कहीं अपने दुकान के आगे भीगना मांगना पढ़े , व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन ने कहा हम चाहते हैं कि तुरंत बदलाव किया जाए

News TOP Footer