जिला अस्पताल सीधी में कार्यालय को तम्बाकू सेवन से मुक्त रखने की ली गई शपथ

0 416
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. मिश्रा नेतृत्व में जिला अस्पताल सीधी में हस्ताक्षर अभियान चलाकर शपथ दिलाया गया। जैसा की प्रतिवर्ष 31मई को विश्व तंबाकू एवं धूम्रपान निषेध दिवस को आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य युवाओं, छात्र-छात्राओं एवं बढ़ती हुई तंबाकू सेवन, धूम्रपान की प्रवृत्ति की रोकथाम के लिए तंबाकू एवं बीड़ी, सिगरेट के दुष्परिणामों से इन्हें अवगत कराना है। तंबाकू एवं गुटखा, बीड़ी सिगरेट के सेवन की बढ़ती प्रवृत्ति से युवाओं एवं जनसामान्य को कैंसर और टीबी की बीमारियों से बचाया जा सके। तंबाकू, धूम्रपान के सेवन की रोकथाम के लिए वातावरण निर्माण हो सके। वर्तमान में कोविड-19 के दृष्टिगत शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत किसी प्रकार का आयोजन, समारोह आयोजित किया जाना संभव नहीं है। अतः जिला अस्पताल के डॉक्टरों, कर्मचारी और मरीजों के द्वारा कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करते हुए, मास्क का उपयोग कर एवं सामाजिक दूरी बनाते हुए तम्बाकू का सेवन किसी भी रूप में न करने एवं अपने कार्यालय को तम्बाकू सेवन से मुक्त रखने की शपथ ली गई। सीएमएचओ डॉ. मिश्रा ने बताया कि तंबाकू से करें तौबा अपने लिए और अपनों के लिए, तंबाकू सेवन आपको अंदर से ही अंदर नष्ट कर देता है। तंबाकू सेवन की आदत छोड़ने के लिए टोल फ्री नंबर-1800112356 पर कॉल कर सकते हैं। इस वर्ष के आयोजन में कोरोना की स्थिति को देखते हुए तम्बाकू सेवनकर्ता द्वारा यहाँ- वहाँ सार्वजिनक स्थानों पर थूकने से कोरोना के  संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है । इस बात के प्रति जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। यह भी कि धूम्रपान करने वालों में कोरोना के गम्भीर लक्षणों का खतरा भी बढ़ जाता है यह जानना आवश्यक है।

News TOP Footer