जिले में फिर मिले 20 नए कोरोना संक्रमित मरीज 89 व्यक्तियो ने जीती कोरोना से जंग

सीधी धर्मेंद : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा जानकारी दी गई कि गुरुवार रात्रि 12 बजे तक कुल 991 सैंपल जांच के लिए भेजे गए और 973 लोगो की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसमे से 21 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। सीएमएचओ ने बताया कि कोरोना संक्रमण से व्यक्तियो को स्वस्थ होने के बाद गुरुवार को 90 व्यक्तियो को डिस्चार्ज किया गया है। सभी को अपने घर पर अभी एक सप्ताह एहतियात बरतते हुए प्रदान की गई दवाओं का सेवन करने की सलाह दी गई साथ ही सामाजिक दूरी मास्क का उपयोग बारंबार हाथ धोते रहने जैसी सावधानियां रखने की समझाइश दी गई है। अब जिले में कुल 9110 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। 8780 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है और अब जिले में कुल 245 एक्टिव केस हो गए हैं तथा जिले में अब तक मृत्यु के कुल प्रकरण 85 हैं। जिला मुख्यालय के शासकीय संस्थाओं में उपलब्ध 107 आइसोलेशन बेड में से 106 रिक्त है और 113 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड में से 66 रिक्त है तथा 10 बेड आईसीयू के सभी बेड भरे हुए है । दिनांक 28 मई 2021 को सायं 5रू00 बजे तक 12 रेडमिशिविर इंजेक्शन लगाए गएए अब जिला औषधि भंडार में 171 वायल बैलेंस में है
