सीधी जिले में किल कोरोना 4 ने पकड़ी गति घर-घर सर्वे कर संक्रमितों की कर रहे पहचान दवाइयों का भी कर रहे वितरण

0 657
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मुख्यमंत्री द्वारा दिये गये निर्देश के अनुसार कलेक्टर रवींद्र कुमार चैधरी के निर्देशन में सीधी जिले  में कोविड-19 प्रकरण में शीघ्रता से कमी लाने के लिये किल कोरोना अभियान – 4  प्रारंभ किया गया है।  अभियान में महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, पंचायत, शिक्षा एवं राजस्व का जमीनी अमला घर-घर जाकर सर्वे करके बुखार,सर्दी, जुखाम के लक्षण वाले व्यक्तियों को चिन्हांकित कर रहा है, जिन्हें आवश्यकता अनुसार आवश्यक दवाई, परामर्श, सुविधा केन्द्र,आर.आर.टी. व दल परीक्षण आदि की सुविधा के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री चैधरी ने समस्त ग्राम वासियों से अपील की है कि अपने लक्षण के संबंध में जागरूकता से दल को बताये, ताकि उन तक आवश्यक जानकारी एवं सुविधा त्वरित गति से पहुॅचाई जा सके। इसके साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं, आशा कार्यकर्ताएं, गर्भवती, धात्री माता एवं सेम बच्चों के परिवार से जीवंत संपर्क बना कर उनके स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं का ध्यान रख रही हैं।

News TOP Footer