स्व-सहायता समूह कमर्जी की महिलाओं ने गेहू उपार्जन कार्य में दिखाया जज्बा

सीधी धर्मेंद : यत्र नारी पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता यानी जहां नारी की पूजा हो वहां देवता स्वतः निवास करते हैं। गृहस्थी के साथ विभिन्न क्षेत्रों में आजीविका मिशन की अग्रणी ग्रामीण महिलाओं को जब जिला कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी द्वारा रबी विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई तो समूह की महिलाओं का चेहरा खुशी से दमक उठा दीपक स्व-सहायता समूह कमर्जी की महिलाओं ने गेहू उपार्जन कार्य में अपना दमखम दिखाकर अपने हौसलों के कारनामा को अंजाम देने में जुटी हुई हैं। ‘‘है जगी महिलाएं तो मौसम बदलकर ही रहेगा जल गया है दीप तो अधिंयारा ढ़ल कर ही रहेगा। दीपक स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित गेहू उपार्जन केन्द्र कमर्जी का चुरहट एस.डी.एम अभिषेक सिंह द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण उपरांत महिलाओं को निर्देश दिए गए कि उपार्जन केन्द्र पर गेहू की सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इन्तजाम किए जाए, क्योंकि मौसम खराब होने के कारण जिले में वारिस होने की संम्भावना है वारिस के कारण किसी प्रकार की क्षति न हो। समूह की महिलाओं द्वारा एस.डी.एम. के निर्देशों पर अमल करते हुए उपार्जन केन्द्र पर किसानों से खरीदे गए गेहू के सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई। जिससे वारिस के पानी से गेहू भीगे नहीं व किसी भी तरह से नुकसान न हो। क्योंकि त्याग और तपस्या का दूसरा नाम है ‘‘किसान किसान तपती धूप कड़ाके की ठंड एवं मूसलाधार वारिस भी किसान की साधना को नहीं तोड़ पाते हैं, किसान की कृषि ही ‘‘शक्ति है और यही उसकी भक्ति है। किसान का जीवन तो करूणा का महासागर है।
