नशीली सिरप की तस्करी करनी पड़ी भारी कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पहुंचाया जेल

0 501
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले के कुशल मार्गदर्शना थाना प्रभारी कोतवाली हितेंद्र नाथ शर्मा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने नशीली सिरप के तस्कर आरोपी विजय गुप्ता पिता बिहारीलाल गुप्ता 22 वर्ष निवासी नागमंदिर को गिरफ्तार कर जिला जेल सीधी दाखिल कराया है। बताया गया की 22 मई को थाना प्रभारी कोतवाली को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति एक काले रंग की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल में नशीली कफ सिरप बेचने के लिए अमहा तिराहा के पास खड़े हैं । सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा उपनिरीक्षक पवन सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर तत्काल सूचना की तस्दीक हेतु रवाना किया गया। टीम ने अविलंब अमहा तिराहा पहुंच कर घेराबंदी करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली तो उसके पास एक बोरी में विंग्स कंपनी की नशीली ऑनरेक्स कफ सिरप प्राप्त हुई जिसके विक्रय या खरीदी के संबंध में दस्तावेज उपलब्ध ना होने पर उक्त व्यक्ति के पास से अवैध सिरप तथा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त कर हिरासत में लेते हुए थाना लाया गया थाना लाने के उपरांत आरोपी विजय गुप्ता पिता बिहारीलाल गुप्ता 22 वर्ष निवासी नागमंदिर के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध करते हुए आज दिनांक को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से आरोपी को जिला जेल सीधी दाखिल कराया गया है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली हितेंद्र नाथ शर्मा उपनिरीक्षक पवन सिंह उप निरीक्षक राकेश राजपूत प्रधान आरक्षक तिलक राज सेंगर आरक्षक सुनील बागरी तथा आजाद खान का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

News TOP Footer