गुमनाम व्यक्ति ने जिला चिकित्सालय बीडी पांडे को 231 ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर दान में दिए

0 1,140
Main Ad1

Nainital

हिमानी रौतेला: कोरोना महामारी के चलते जहां एक तरफ लोग सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से दवाइयों और ऑक्सीजन के नाम पर लूट मचा रहें हैं वही कई लोग सहायता के लिए भी बढ़चढ़कर आगे आ रहें है। बीते रोज ऐसे ही एक गुमनाम व्यक्ति ने जिला चिकित्सालय बीडी पांडे को 231 ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर दान में दिए जिसके बाद सोशल मीडिया में उस गुमनाम दानवीर कर्ण के लिए धन्यवाद और ढेरों वाह वाही के संदेश वायरल होने लगे।गुमनाम दानवीर नही चाहते थे कि उनका नाम उजागर हो इसीलिए उन्होंने जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ धामी और समूचे स्टाफ से अपना नाम गुप्त रखने की इच्छा जाहिर की थी लेकिन एक करोड़ के लगभग के ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर दान देने के बाद भला इस गुप्त दानी का नाम उजागर कैसे ना होता।ये महान दानी नैनीताल के ही सेंट जोसफ कॉलेज के 1989 बैच के विद्यार्थी रह चुके है जो एक एनजीओ चलाते है इनका नाम आषुतोष जोशी है कोविड महामारी के प्रकोप में जहाँ एक ओर कालाबाज़ारी से बाज नही आ रहे वहीं आशुतोष ने अपनी एनजीओ के माध्यम से करीब एक करोड़ की लागत के 231 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर बीडी पांडे अस्पताल को दान में दिए है

Main Ad1

पीएमएस डॉ धामी ने बताया। इन कंसेंट्रेटरो से कोरोना संक्रमितों के उपचार के लिए सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर स्वास्थ्य विभाग को देकर नैनीताल ज़िलें के सभी ब्लॉक के पीएचसी व सीएचसी को दिए जाएंगे, ताकि मरीज़ो को ऑक्सीजन के लिए तड़पना न पड़े।

News TOP Footer