नैनीताल पहुँचे उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने नगर में समस्त कोविड केंद्रों व वैक्सीनेशन केंद्रों का निरीक्षण किया

0 684
Main Ad1

खबर उत्तराखंड के नैनीताल से हमारी रिपोर्टर हिमानी रौतेला ने बताया की आज नैनीताल पहुँचे उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने नगर में समस्त कोविड केंद्रों व वैक्सीनेशन केंद्रों का निरीक्षण किया उन्होंने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड को लेकर किए जा रहे कार्यो को संतोष जनक बताते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार कोविड से बचाव के लिए मुस्तैदी से काम कर रही है ताकि प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके कैबिनेट मंत्री बंसीधर भगत ने कहा जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों बेतालघाट ओखलकांडा धारी पंगुट भीमताल ज्योलीकोट सहित पहाड़ी क्षेत्रों में टेस्टिंग कराने के साथ ही जल्द ही कैम्प लगाकर वैक्सीनेशन किया जाएगा। शहरी विकास मंत्री ने कहा राज्य सरकार द्वारा कोविड संक्रमण से जान गवाने वाले लोगों की अंत्येष्टि के लिए सरकार ने डैड बॉडी को श्मशान घाट तक ले जाने और अंतिम संस्कार के लिए लकड़ियों की फ्री व्यवस्था की जा रही है।

News TOP Footer