नैनीताल के जिला अस्पताल में भी इन्ही योद्धाओं के मान सम्मान में नर्स दिवस मनाया


Nainital

12 मई को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है। नर्सें लोगों को स्वास्थ्य रहने में बड़ा योगदान देती हैं,ये दिन उनके योगदान को समर्पित होता है, साथ ही यह दिन दुनिया में नर्सिंग की संस्थापक की फ्लोरेंस नाइटिंगेल को भी श्रद्धांजलि हैनर्सिंग दुनिया भर में स्वास्थ्य रखरखाव से संबंधित सबसे बड़ा पेशा है। लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर रखने में नर्सों का बड़ा योगदान होता है। नर्सें को प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि वे मरीजों को मनोवैज्ञानिक, सामाजिक और चिकित्सीय तौर पर फिट होने में मदद करें। इस दिन को मनाकर नर्सों के योगदान को रेखांकित किया जाता है। इससे दुनिया नर्सों के महत्व से अवगत होती है।
वही आज नैनीताल के जिला अस्पताल में भी इन्ही योद्धाओं के मान सम्मान में नर्स दिवस मनाया गया।पूरा देश इस वक्त कोरोना की महामारी से जूझ रहा है ,जितनी भी नर्सेज फ्रंट लाइन में कोरोना मरीजो की देखभाल करते हुए शहीद हो गयी, आज उन्ही को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल में नर्स दिवस दिए और मोमबत्ती जलाकर बेहद शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया।इस मौके पर जिला अस्पताल बीडी पांडे के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ दुग्ताल,पीएमएस डॉ धामी,डॉ अनिरुद्ध गंगोला, अस्पताल की मेट्रन शशि पांडे, देवकी,तृप्ति,जानकी,इत्यादि मौजूद रहे।
