जिले में फिर मिले 188 नए कोरोना संक्रमित मरीज 167 व्यक्तियो ने जीती कोरोना से जंग

सीधी धर्मेंद : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा जानकारी दी गई कि सोमवार रात्रि 12 बजे तक कुल 875 सैंपल जांच के लिए भेजे गए और 817 लोगो की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसमे से 188 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। सीएमएचओ ने बताया कि कोरोना संक्रमण से व्यक्तियो को स्वस्थ होने के बाद सोमवार को 167 व्यक्तियो को डिस्चार्ज किया गया है। सभी को अपने घर पर अभी एक सप्ताह एहतियात बरतते हुए प्रदान की गई दवाओं का सेवन करने की सलाह दी गई साथ ही सामाजिक दूरीए मास्क का उपयोग बारंबार हाथ धोते रहने जैसी सावधानियां रखने की समझाइश दी गई है। अब जिले में कुल 7764 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। 6007 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है और अब जिले में कुल 1706 एक्टिव केस हो गए हैं तथा जिले में अब तक मृत्यु के कुल प्रकरण 51 हैं।
