मोटरसाइकिल चोरो को गिरफ्तार कर कोतवाली पुलिस ने जप्त की 3 मोटर साइकल

0 359
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले  के मार्गदर्शन थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्री हितेन्द्र नाथ शर्मा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने थाना कोतवाली तथा आसपास के क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 मोटरसाइकिल बरामद की गई है। बताया गया की मुख्य आरोपी विनय सिंह चंदेल उर्फ मंजू पिता राजू सिंह चंदेल उम्र 21 वर्ष निवासी गोपाल दास मंदिर थाना जमोडी तथा अमन उर्फ पियूष पिता सुरेश केवट से सीधी से चोरी की गई 02 नग मोटरसाइकिल तथा सतना से चोरी की गई 1 मोटर साईकल जप्त की गई । उक्त समस्त आरोपियों को  आज दिनांक को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायालय से आदेश प्राप्त होने पर जिला जेल सीधी दाखिल कराया गया है। उक्त चारों अपराधियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में कुल 2 अपराध धारा 379 आइपीसी के पंजीबद्ध किए गए हैं । उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक अभिषेक सिंह परिहार उप निरीक्षक कपूर त्रिपाठी उप निरीक्षक पवन सिंह उप निरीक्षक राकेश राजपूत सहायक उपनिरीक्षक बाबू लाल यादव प्रधान आरक्षक तिलक राज सेंगर आरक्षक आजाद खान तथा सुनील बागरी बालेन्द्र सिह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

News TOP Footer