पुलिस अधीक्षक ने शहरी क्षेत्र का किया भ्रमण ड्यूटी पर तैनात जवानों से कुशलता पूछी

0 245
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते हुए मामलों की श्रंखला को तोड़ने के लिए जन सेवा में 24 घंटे पुलिस कप्तान के साथ सीधी पुलिस तत्पर है । इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने शहरी क्षेत्र एवम् शहर का भ्रमण किया तथा ड्यूटी पर लगे अधिकारी कर्मचारियों से उनके स्वास्थ्य के संबंध में जाना एवम् आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न प्वाइंटों में सेवा दे रहे अधिकारी कर्मचारियों को निर्देश दिए कि पूरे समय दो मास्क निश्चित रूप से पहन कर रखें तथा किसी से बात करते समय निश्चित दूरी के साथ फेस शील्ड का उपयोग आवश्यक रूप से करे । समय.समय पर अपने हाथों को सैनिटाइज करते रहें। प्यास लगने पर अपने साथ रखे हुए गर्म पानी का ही सेवन करें । हमें स्वयं के साथ.साथ समाज को भी स्वस्थ रखना है इसके लिए सबसे पहले हमारा स्वस्थ होना आवश्यक है। अतः अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। साथ ही निर्देश दिए हमें अपने कर्तव्य को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ संपादित करते हुए लॉक डाउन का सख्ती से पालन करवाना है ।

News TOP Footer