जिले में फिर मिले 220 नए कोरोना संक्रमित मरीज 263 व्यक्तियो ने जीती कोरोना से जंग जिले में कुल एक्टिव केस हुए 1478

0 679
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. बी.एल. मिश्रा ने जानकारी देकर बताया है कि मंगलवार रात्रि 12 बजे तक कुल 590 सैंपल जांच के लिए भेजे गए और 657 लोगो की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसमे से 220 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। सी.एम.एच.ओ. डा. मिश्रा ने बताया कि कोरोना संक्रमण से 263 व्यक्तियो को स्वस्थ होने के बाद मंगलवार को डिस्चार्ज किया गया है। सभी को अपने घर पर अभी एक सप्ताह एहतियात बरतते हुए प्रदान की गई दवाओं का सेवन करने की सलाह दी गई, साथ ही सामाजिक दूरी, मास्क का उपयोग, बारंबार हाथ धोते रहने जैसी सावधानियां रखने की समझाइश दी गई है। अब जिले में कुल 5118 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।  3611 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है, और अब जिले में कुल 1478 एक्टिव केस हो गए हैं। 4 मृत्यु से कुल मृतकों की संख्या 29 हो गई है।

News TOP Footer