18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों का एक मई से होगा टीकाकरण शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन कलेक्टर ने पात्र लोगो से टीके लगवाने की अपील

सीधी धर्मेंद : ,कलेक्टर रवींद्र कुमार चैधरी ने सीधी जिले के सभी नागरिकों से अपील की हैं कि कोरोना से बचाव की गाइड लाइन का पालन करें। कोविड-19 संक्रमण को खत्म करने के लिये वैक्सीनेशन शुरू हो गया है। 1 मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोग भी वैक्सीन लगवायें। इसके लिए पोर्टल बवूपद.हवअ.पद पर अपना रजिस्ट्रेशन करायें और वैक्सीनेशन केंद्र पर नंबर आने पर वैक्सीन लगवाएँ। कलेक्टर ने कहा कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति स्वयं भी वैक्सीन लगवाए और परिवार को भी वैक्सीन लगवाएं। उन्होंने कहा है कि अधिक से अधिक पात्र व्यक्ति वैक्सीनेशन करवाएं ताकि कोरोना को हराया जा सके। कलेक्टर ने कहा कि जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं के वाक्य का अनुसरण करें। उसके साथ ही दवाई भी और कड़ाई भी को भी आत्म सात करे, यह कोरोना संक्रमण से बचाव के कुछ बहुत ही आसान और बहुत ही सरल उपाय हैं। लोगों को यह सुनिश्चित करना है, मास्क लगाकर रखें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, अनावश्यक चीजों को ना छूएं, भीड़-भाड़ वाली जगह पर ना जाएं और लोगों से दो गज की दूरी बनाकर रहें। उन्होंने कहा कि उम्मीद है यदि हम सब इन नियमों का पालन करेंगे तो परिवार और अन्य लोगों को संक्रमण से बचा सकेंगे और कोरोना संक्रमण की गति को भी रोक पाएंगे।
