ग्राउंड जीरो में रहकर कोरोना कर्फ्यू पर नजर रखे हुए है जिले के कलेक्टर रवीन्द चौधरी और जिले के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत

0 273
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : ऐसे कठिन समय में जब जिले के अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली और जिले की एडिशनल एसपी अंजू लता पाटले  अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए कोरोना पॉजिटिव हो गई है सीधी शहर में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा कोरोना कर्फ्यू के माध्यम से लोगों को घरों के अंदर रहने की हिदायत दी जा रही है जिससे लोगों को कोरोना के खतरों से बचाया जा सके लेकिन सब्जी किराना दबाएं और अन्य जरूरतमंद कार्यों के लिए मजबूरी बस लोगों को घरों से निकलना ही पड़ रहा है लेकिन इन्हीं सबके बीच बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो सिर्फ तफरी लेने के लिए शहर में निकल रहे हैं जिले के मुखिया कलेक्टर रवीन्द चौधरी और जिले के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत लगातार ग्राउंड जीरो में रहकर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और हर आने जाने वालों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है जरूरतमंद लोगों को  उनके काम के लिए जाने दिया जा रहा है लेकिन तफरी करने वालों को सख्त लहजे में चेतावनी दी जा रही है 22 अप्रैल को सीधी शहर के लालता चौक और गांधी चौक में लोगों की सघन चेकिंग की गई इस दौरान जिले के कलेक्टर रविंद्र चौधरी और पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत भी मौजूद थे जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने शहर के लोगों से अनावश्यक रूप से शहर में ना निकलने की अपील की है इसके साथ ही उन्होंने ठेला में व्यापार करने वाले लोगों से भी  में ही व्यापार करने की गुजारिश की है

News TOP Footer