मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री ज्ञान सिंह ने पूरे प्रदेश में लाकडाउन लागू करने की मांग की

सीधी धर्मेंद : मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री ज्ञान सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग की है कि प्रदेश की चिकित्सकीय सुविधाओं में कमी की हिसाब से कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पूरे प्रदेश में लाकडाउन लागू किया जाए इसके साथ ही सीधी जिले के कलेक्टर महोदय से जिले के आम नागरिकों को कोरोना महामारी से बचाने के लिए मांग करते हुए कहा कि कोरोना के तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के फैलाव को देखते हुए यह जरूरी हो गया है कि आप सीधी जिले में भी पूर्ण लाक डाउन कर दिया जाए सीधी जिले की चिकित्सा व्यवस्था को देखते हुए कहा गया है कि जिस गति से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है उस हिसाब से ना तो हमारे पास बेड है और ना ही जिले में ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था है इस कारण कोरोना को बढ़ने से रोकने के लिए केवल पूर्ण लाक डाउन बचा है जैसा कि पिछले सही समय पर जिले में पूर्ण लाक डाउन किया गया जिससे फैलाव अधिक नहीं हुआ था लेकिन इस वर्ष ना होने से लोगों का संक्रमित होना जारी है जिससे सीधी जिले का कोरोना ग्राफ लगातार बढ़ रहा है कोरोना की चैन तोड़ने के लिए जिले की सीमा को सील कर दिया जाए केवल अत्यावश्यक सेवा जैसे मेडिकल नर्सिंग होम क्लीनिक खोलने की छूट रहे होम डिलीवरी शाम निर्धारित किए जाने की व्यवस्था की जाए सब्जी एवं फल के लिए सुबह 8 से 12 बजे तक निर्धारित के माध्यम से वितरित किया जाए इसके साथ ही मजदूरों खेतों में गहाई कटाई एवं अनाज के परिवहन में लगे श्रमिकों को 2 गज की दूरी के साथ कार्य करने की छूट देने की मांग की है प्रदेश कांग्रेस महामंत्री ने ग्राम पंचायत स्तर पर में भी मरीजों को रखने और टेस्ट किए जाने की मांग की है इसके साथ ही वैक्सीनेशन का काम बार्डो और मोहल्लों में शिविर लगाकर करने की व्यवस्था बनाने की बात कही है कांग्रेस महामंत्री ज्ञान सिंह ने कहा है कि महामारी के कारण कोई भी व्यक्ति भूखा ना मरे शासन को इसके लिए राशन देने की व्यवस्था बनाने की तत्काल कोशिश करनी चाहिए।
