नशीली कफ सिरप बेचते युवक हुआ गिरफ्तार कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर पहुंचाया सलाखों के पीछे

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने अवैध रूप से नशीली कफ सिरप का विक्रय करने वाले आरोपी विशाल उर्फ शिवम सिंह चौहान निवासी डेमहा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए जिला जेल सीधी दाखिल कराया है। बताया गया की थाना प्रभारी कोतवाली को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी एक व्यक्ति नशीली कफ सिरप का विक्रय कर रहा है सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा उप निरीक्षक राकेश सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन कर मुखबिर की सूचना के तस्दीक हेतु रवाना किया गया । पुलिस टीम द्वारा अविलंब मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर घेराबंदी कर आरोपी विशाल उर्फ शिवम सिंह चौहान निवासी डेमहा को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई । तलाशी लेने पर उसके पास अवैध नशीली कफ सिरप बरामद हुई जिसे जप्त कर आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया एवं विधिवत कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जिला जेल सीधी दाखिल कराया गया है। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक राकेश राजपूत आरक्षक नीरज कमलेश का महत्वपूर्ण योगदान रहा है
