कलेक्टर श्री चौधरी ने किया कोविड कमाण्ड सेन्टर और फीवर क्लीनिक का औचक निरीक्षण

0 698
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 18 अप्रैल को कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी एवं अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली ने जिला अस्पताल अंतर्गत कोविड कमाण्ड सेन्टर तथा फीवर क्लीनिक का निरीक्षण अवलोकन किया। कलेक्टर श्री चैधरी ने कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि को देखते हुए होम आइसोलेशन मरीजों के सतत संपर्क में रहने के लिए कोविड कमाण्ड सेन्टर में और अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री चैधरी ने निर्देशित किया है कि कोविड कमाण्ड सेन्टर से होम आइसोलेशन में जो भी मरीज है उनसे दिन में 2 से 3 बार बात जरूर करें तथा किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर या थोड़ा सा भी स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री चैधरी ने निर्देशित किया है कि जिन कर्मचारियों की ड्यूटी कोरोना संक्रमण में लगाई गई है वो पूरी मुस्तैदी एवं तत्परता के साथ कार्य करें। यदि किसी भी प्रकार की लापवाही एवं ड्यूटी में उपस्थित न होने की स्थिति में उनके विरूद्ध कड़ी से कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेंगी। कलेक्टर श्री चैधरी ने जिला अस्पताल स्थित फीवर क्लीनिक में मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि को देखते हुए एक और फीवर क्लीनिक बनाने एवं पर्याप्त स्टाप उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिससे फीवर क्लीनिक में अनावश्यक भीड़ एकत्रित न हो और अधिक से अधिक लोगों की जांच की जा सके। इसके साथ ही फीवर क्लीनिक को बार-बार सेनेटाइज कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री चैधरी ने आमजन से कोरोना के प्रारम्भिक लक्षण जिनमें सर्दी, खांसी, बुखार आना एवं सांस लेने में तकलीफ होना आदि शामिल है, की अनदेखी न करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ऐसे लक्षण आने पर बिना किसी हिचकिचाहट के निकट के फीवर क्लीनिक में जाकर कोरोना की जांच करवायें। उन्होंने कहा कि पॉजीटिव रिपोर्ट आने पर भी व्यक्ति को घबराना नहीं चाहिये और तुरन्त उपचार प्रारम्भ करवाना चाहिये। कलेक्टर ने कहा है कि लापरवाही बरतने से लोगों को गंभीर नुकसान हो रहा है, इसलिये सबसे पहले कोरोना की जांच अवश्य करवायें।

News TOP Footer