कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ बॉर्डर का किया निरीक्षण

सीधी धर्मेंद : 17 अप्रैल को सीधी जिले के कलेक्टर श्री रवींद्र कुमार चौधरी पुलिस अधीक्षक श्री पंकज कुमावत द्वारा मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ बॉर्डर का निरीक्षण कर पोंडी चेक पोस्ट पर लगे कर्मचारियों को हिदायत दी गई कि बिना जानकारी के किसी को भी सीमा में प्रवेश ना करने दें। साथ ही कर्मचारियों को कोविड.19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सतत निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया। भ्रमण के दौरान कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने सीधी छत्तीसगढ़ सीमा नागपोखर चौकी पोडी थाना कुसमी के साथ कुसमी में बने नए कोरेंटाइन सेंटर का जायजा लिया और मझौली आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों को मास्क लगाने सामाजिक दूरी एवं समय.समय पर हाथो को धोने सेनेटाईज करने की समझाइश दी गई साथ ही विभिन्न थानों व चौकियों में पुलिसकर्मियों को हिदायत दी गई कि आप कोविड.19 का पालन करते हुए अपने कर्तव्यो का निर्वहन करें ताकि आप स्वयं सुरक्षित रहे और दूसरों को भी सुरक्षित रख सकें
