फूलमती माता मंदिर में भक्तों ने माता के दरबार में लगाई हाजिरी

सीधी धर्मेंद : चैत्र नवरात्रि हिन्दु धर्म में नवरात्रि का बहुत बड़ा महत्व है चैत्र नवरात्रि चैत्र ;मार्च अप्रेल के महीने में मनाई जाती है इसे चैत्र नवरात्रि कहा जाता है नवरात्रि में दुर्गा के नौ रूपों की पूजा.आराधना की जाती है धार्मिक मान्यता यह है कि जो व्यक्ति मां दुर्गा की पूजा आराधना सच्ची श्रद्धा और निष्ठा से करता है उसे मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है 13 अप्रैल से सीधी शहर में भी चैत नवरात्र में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा अर्चना शुरू हो गई सीधी जिले के और सीधी शहर के सभी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों ने मंदिर में पहुंचकर माता को जल चढ़ाकर उनकी पूजा.अर्चना की सीधी शहर के फूलमती माता मंदिर में भक्तों ने माता के दरबार में अपनी हाजिरी लगाई और अपने और अपने घर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की।
