रविवार को जिले में मिले 66 कोरोना पॉजिटिव मरीज पुलिस अधीक्षक पहुंचे ग्राउंड जीरो में दुकानों का किया चालान

0 834
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मध्य प्रदेश के अन्य जिलों की तरह सीधी में भी कोरोना का संक्रमण बढ़ने लगा है रविवार की शाम आई रिपोर्ट ने पूरे जिले के लोगों को और पूरे प्रशासन को हिला कर रख दिया देर शाम आई कोरोना रिपोर्ट में जिले भर में 66 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं जिसको लेकर पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गया प्रशासन व्यवस्था को चाक.चौबंद करने में जुट गया है 13 अप्रैल को जिले के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने शहर में निकल कर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वाले दुकानदारों के चालान किए इतना ही नहीं पुलिस अधीक्षक ने सोनांचल बस स्टैंड में पहुंचकर बसों में बैठाया जा रहे यात्रियों की संख्या भी गिनवाई और ड्राइवर कंडक्टर को सख्त चेतावनी दी कि कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

News TOP Footer