नैनीताल पर्यटन उद्योग भी भुगततना पड रहा है कोरोना का खामियाजा

0 325
Main Ad1

देशभर में आतंक का पर्याय बन चुका कोरोना का खतरा अब पूरे देश में हाहाकार मचा चुका है कोरोना ने पूरे देश के उद्योग धंधे रोजगार के साथ पर्यटन उद्योग को भी निगल लिया है उत्तराखंड से रिपोर्टर हिमानी रौतेला ने बताया की कोरोना के खतरे का खामियाजा पर्यटन का केंद्र बिंदु और खूबसूरत नजारों के लिए जाने जाने वाला उत्तराखंड का नैनीताल भी भुगत रहा है देश में कोरोना की दूसरी लहर के लगातार बढ़ते संकट के साथ पर्यटन नगरी नैनीताल में सैलानियों की आवक काफी घट गई है शहर में अब गिने.चुने सैलानियों के परिवार समूह नजर आ रहे हैं नैनीताल के माल रोड नैनी झील में घूमने वाले सैलानियों व नौकाओं की संख्या भी काफी सीमित हो गई है माल रोड सन्नाटा नजर आ रहा है इस बार नगर में रौनक ठीक ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन से पहले गायब हो गई है कई नौका चालकों के भी गत वर्ष के अचानक लॉक डाउन लगने के कारण यहीं फंस जाने के अनुभव के कारन उनके गांव लौटने की खबर है साथ ही होटलों.रेस्टोरेंट का सैलानियों से चलने वाला कारोबार पूरी तरह  प्रभावित हो गया है और उनसे जुड़े नगर के आम व्यवसायियों का काम भी ठप्प हो गया है। कोरोना के खतरे को देखते हुए स्थानीय लोग खासकर बुजुर्ग भी घरों से कम बाहर निकल रहे हैं।

News TOP Footer