बघवारी में सड़क दुर्घटना में एक युवक की घटनास्थल पर हुईं मौत एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ

0 458
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले के जमोडी थाना अंतर्गत ग्राम बघवारी में देर शाम हुई एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल युवक को ग्रामीणों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है बताया गया कि शाम 630 बजे सीधी से बघवारी की तरफ मोटरसाइकिल पर आ रहे दो युवक छत्तीसगढ़ की तरफ से आ रही एक बोलेरो से टकरा गए अचानक हुई इस भीषण दुर्घटना में मोटरसाइकिल में सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया घायल युवक को लोगों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है बताया गया कि मृतक युवक ग्राम बघवारी का ही रहने वाला है लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को भी दे दी है पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

News TOP Footer