सीधी जिले के प्रभारी सचिव आकाश त्रिपाठी ने कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की समीक्षा की

0 171
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले के प्रभारी सचिव एवं महाप्रबंधक म.प्र. विद्युत वितरण कंपनी आकाश त्रिपाठी द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कोरोना संक्रमण से बचाव तथा उपचार की विस्तृत समीक्षा की गयी। प्रभारी सचिव श्री त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में कोविड-19 के केसों में तेजी से वृद्धि हो रही है। सीधी में भी पिछले कुछ दिनों में केसों में बढ़ोत्तरी हुई है, ऐसे में बढ़ते केसों को दृष्टिगत रखते हुए उचार की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाना आवश्यक है। प्रभारी सचिव श्री त्रिपाठी ने कोरोना संक्रमण की वृद्धि दर के अनुसार आगामी 15 दिनों में उपचार के लिए आवश्यक आइसोलेशन वार्ड, आॅक्सीजन सप्लाई, बेड, दवाइयों तथा अन्य उपचार आवश्यकताओं का आंकलन कर उनके अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होने कहा कि कोविड संक्रमण से लोगों की मृत्यु रोकना हम सबकी बड़ी जिम्मेदारी है इसलिए पूरी मुस्तैदी से स्थिति पर निगरानी रखें तथा पूरी सतर्कता एवं सावधानी से कार्य करें। प्रभारी सचिव द्वारा इसके पूर्व जिला चिकित्सालय, फीवर क्लीनिक कोविड कमाण्ड सेंटर, कोविड टीकाकरण एवं कन्टेन्मंेट जोन का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारियां प्राप्त की गयी। प्रभारी सचिव श्री त्रिपाठी ने लक्षण रहित कोविड-19 मरीजों के उपचार के लिए होम आइसोलेशन प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन करने के लिए निर्देशित किया है। उन्होने कहा कि होम आइसोलेशन में केवल उन्हीं व्यक्तियों को रखा जाए जिनके घर में पर्याप्त जगह हो तथा मरीज के लिए पृथक से कमरा एवं शैचालय की व्यवस्था हो, जिससे वह घर के अन्य लोगों के संपर्क में नहीं आए। प्रभारी सचिव ने कहा कि कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए कोविड अनुकूल व्यवहार को अपनाना आवश्यक है। यह आवश्यक है कि सभी नागरिक मास्क का सही ढंग से उपयोग करें। उन्होने इसके विषय में जनजागरूकता के साथ ही दण्डात्मक कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होने कहा कि मास्क का उपयोग नहीं करने वालों पर कड़ाई से कार्यवाही की जाए, जुर्माने के साथ-साथ खुली जेल के दण्ड से दण्डित किया जाए। इसी प्रकार प्रतिष्ठान संचालकों द्वारा निर्देशों के उल्लंघन पर दुकानों को सील करने की भी कार्यवाही की जाए। प्रभारी सचिव ने लक्ष्य के अनुरूप कोविड टीकाकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होने प्रभावित क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण के लिए कहा है। उन्होने कहा कि टीकाकरण के विषय में लोगों को जागरूक कर उनका मोबिलाइजेशन कर टीकाकरण अवश्य करायें। बैठक में अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली, सीईओ जिला पंचायत आर.के. शुक्ला सहित समस्त उपखण्ड अधिकारी एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

News TOP Footer