अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कलेक्ट्रेट चौराहे में खोला प्याऊ प्यासे लोगों की बुझाएँगे प्यास

सीधी धर्मेंद : छात्र हित में काम करने वाली अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अब समाज सेवा में भी अपनी सहभागिता शुरू कर दी है इस भीषण गर्मी को देखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला इकाई सीधी के सयोजक और अन्य पदाधिकारियों ने सेवा भावना के साथ सीधी शहर के कलेक्ट्रेट चौराहे में प्याऊ खोलकर प्यासे लोगों की प्यास को बुझाने का काम अपने जिम्मे लिया है 5 अप्रैल को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्याऊ का जिले के अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पानी के मटको में टीका लगाकर और फीता काटकर किया इस अवसर पर मौजूद लोगों को ठंडा और शुद्ध पेयजल पिलाया गया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के इस पुनीत कार्य की जिले के अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली ने प्रशंसा की और उनका उत्साह बढ़ाया छात्र राजनीति से हटकर किए जा रहे इस काम से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को एक अलग पहचान मिल रही है निश्चित तौर पर यदि छात्रों का कीमती समय जनहित में लगता है तो जिले समाज और देश का भला होगा।
