प्रदेशव्यापी मेरा मास्क मेरी सुरक्षा अभियान के तहत भाजपाइयो ने मास्क वितरित करते हुए किया जन जागरण किया

सीधी धर्मेंद : प्रदेशव्यापी मेरा मास्क मेरी सुरक्षा अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान के नेतृत्व में सीधी नगर में मांस्क का वितरण के साथ जन जागरुकता अभियान जिला पार्टी कार्यालय से सुरु किया गया और मास्क लगाने के प्रति लोगों को जागरुक करते हुए मास्क विहीन लोगों को मास्क वितरित किया गया मास्क वितरण का कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष बी डी शर्मा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशन में प्रदेश के सभी मंडल में चलाया गया। जिसका आशय लोगों को वैश्विक महामारी कोरोना कि भयावह स्थिति के प्रति अगाह करना और लोगों को इसके प्रति जन जागरुक करना है भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चौहान ने नगरवासियों एवं जिले की जनता से अपील की है कि वे कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए मास्क और सोशल डिस्टेंन्सिग का अनिवार्य रूप के पालन करें। कार्यक्रम में सभी पार्टी मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मास्क लगाकर शामिल हुए।
