शराब के नशे में कलयुगी बेटे ने पिता की कर दी हत्या पुलिस ने जंगल से किया गिरफ्तार

सीधी धर्मेंद : खबर मप्र के इटारसी जिले से कहते है इंसानी रिश्तो में माता.पिता का दर्जा भगवान से भी ऊपर होता है लेकिन कलयुग में नशे जैसी बुराई की गिरफ्त में आ चुके बहुत से लो लोग इस रिश्ते को भी कलंकित करने से पीछे नहीं हट रहे है ऐसे लोग मां बाप जैसे रिश्तो को का कत्ल करने से भी नहीं डरते । बताया गया की इटारसी के ग्राम जमाई कला में एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता की ही हत्या कर दी घटना की जानकारी लगते पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया बताया गया की इटारसी के पास पथरोटा थाने के ग्राम जमाई कला के शंकरलाल कोरकू का विवाद उसके पुत्र राजेश उर्फ मुन्ना कोरकू से हो गया झगड़े के बाद गुस्साए बेटे ने शराब केेे नशे में चारपाई की पटिया से पिता पर जानलेवा हमला कर दिया जिसमें पिता गंभीर रूप से घायल हो गंभीर हालत में उसे एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान घायल शंकरलाल कोरकू की मौत हो गई सूचना के बाद पहुंची पथरौटा थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पुत्र राजेश उर्फ मुन्ना कोरकू उम्र 24 वर्ष को गांव के जंगल से गिरफ्तार कर लिया है।
