मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने किया विद्युत उपकेंद्र ऐंठी का लोकार्पण

0 417
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 4 अप्रैल को मध्यप्रदेश सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा शनिवार को मिंटों हाल में आयोजित राज्य स्तरीय मिशन अर्थ कार्यक्रम में सीधी जिले के नवनिर्मित 33/11 केव्ही विद्युत उपकेंद्र ऐंठी(बारी) का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक सीधी श्री केदारनाथ शुक्ल द्वारा की गई। इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के  33 विद्युत उपकेंद्रों का लोकार्पण और चार उप केन्द्रों का भूमि-पूजन भी किया। इनकी कुल लागत 1530 करोड़ रूपये है। मुख्यमंत्री श्री चैहान ने मिशन अर्थ के अंतर्गत भदभदा भोपाल में 47 करोड़ 50 लाख रूपये की लागत से स्थापित देश की दूसरी अत्याधुनिक सीमन उत्पादन प्रयोगशाला का वर्चुअली लोकार्पण किया। कार्यक्रम में विभिन्न ग्राम पंचायतों में 260 करोड़ रूपये की लागत से बनी 985 सामुदायिक गौ-शालाओं का लोकार्पण और 50 करोड़ रूपये से बनने जा रही 145 सामुदायिक गौ-शालाओं का शिलान्यास भी किया गया। नवनिर्मित 33/11 केव्ही विद्युत उपकेंद्र ऐंठी(बारी) के निर्माण से ग्राम ऐंठी, बारी, बम्हनी, कुशमहर, खिरखोरी एवं धनखोरी गांव के विद्युत उपभोक्ताओं को व्यवधान रहित एवं उपयुक्त वोल्टेज के साथ विद्युत प्रदाय सुनिश्चित होगा। साथ ही इस केंद्र के निर्माण से वर्तमान में इस क्षेत्र को विद्युत प्रदाय कर रहे सेमरिया एवं बघवारी विद्युत केन्द्रों का लोड भी कम होगा जिनसे जुड़े लगभग 49 ग्रामों को हो रहे विद्युत प्रदाय के विद्युत व्यवधान में कमी एवं वोल्टेज में सुधार होगा। 33/11 केव्ही विद्युत उपकेंद्र ऐंठी की स्थापना में 2 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत राशि व्यय हुई है।

News TOP Footer