अवैध रूप से रेत की निकासी करने वाले आरोपी को कमर्जी पुलिस ने धर दबोचा

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कमर्जी पवन सिंह के नेतृत्व में कमर्जी पुलिस ने सोन घड़ियाल प्रतिबंधित क्षेत्र सोन नदी से अवैध रूप से बालू उत्खनन कर परिवहन करने वाले आरोपी अरुणेंद्र सिंह पिता राजेंद्र कुमार सिंह उम्र 33 वर्ष निवासी लकोड़ा को हिरासत में लेकर विभिन्न संगीन धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। बताया गया की थाना प्रभारी कमर्जी को मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति सोन नदी के बरगवां घाट से ट्रैक्टर में बालू लोड करके बेचने के लिए लेकर जा रहा है। सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी कमर्जी द्वारा टीम गठित कर तत्काल रवाना की गई। पुलिस टीम जब मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंची तो एक पीले रंग का ट्रैक्टर दिखाई दिया जो सोन नदी से लगभग 100 मीटर की दूरी पर था एवं उस पर रेत नदी हुई थी। जिसे पुलिस द्वारा अपने कब्जे में लेकर ड्राइवर के सहित थाना लाया गया एवं वैधानिक कार्रवाई के उपरांत मामला विवेचना में लिया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कमर्जी पवन सिंह सहायक उपनिरीक्षक शत्रुघ्न भारती अनूप बंसल प्रधान आरक्षक रण बहादुर महाराणा अंजनी आरक्षक शैलेंद्र तथा चालक प्रधान आरक्षक अजय का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
