कोरोना के बढ़ते खतरे को लेकर मप्र में बंद रहेंगे 1 से 8 वी तक के स्कूल स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किए

0 763
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : कोरोना की बढ़ती संक्रमण के बाद एक बार फिर से मध्यप्रदेश स्कूल के एक से आठवीं तक की कक्षा को बंद रखने का निर्णय लिया गया है 2 दिन से संक्रमण के मामले में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है जिसके बाद स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा एक से आठवीं तक के कक्षा को 15 अप्रैल तक बंद करने का फैसला राज्य शासन द्वारा लिया गया है इस मामले में स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि एक से आठवीं तक की कक्षाएं 31 मार्च 2021 तक बंद रखी गई थी जिसके बाद राज्य शासन द्वारा एक से आठवीं तक की कक्षाओं को एक अप्रैल 2021 से खोलने का फैसला लिया गया था वही कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों को कक्षा एक से आठवीं तक की कक्षाओं को 15 अप्रैल 2021 तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं साथ ही कक्षा 9 से 12वीं तक की कक्षाएं पूर्व के जारी आदेश के मुताबिक यथावत जारी रहेंगे पूर्व में 1 साल से बंद पड़े स्कूलों को खोलने के लिए मंजूरी दे दी गई थी और स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा था कि एक से आठवीं तक के बच्चों के लिए 1 अप्रैल से स्कूल खोले जा सकेंगे लेकिन मार्च के महीने में कोरोना की दूसरी लहर आने के बाद स्कूल खुलने पर संशय की स्थिति उत्पन्न हो गई जिसके बाद स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा था कि इस मामले में राज्य शासन द्वारा फैसला लिया जाएगा वही शिक्षा विभाग ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि फिलहाल 2 दिन से संक्रमण के मामले में तेज रफ्तार को देखते हुए फिलहाल 15 अप्रैल तक एक से आठवीं तक के स्कूल को बंद रखने का निर्णय लिया गया है वही आगे की स्थिति को देखते हुए फिर से फैसला लिया जाएगा।

News TOP Footer