अपील और प्रतिबंध को दर किनार करके लोग और बच्चे सड़को पर निकल कर खेलते नजर आए होली

0 514
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : इस बार होली पर कोरोना का संक्रमण है जिसकी वजह से शासन प्रशासन ने होली जलाने और होली खेलने पर अनेकों तरह के प्रतिबंध लगा दिए थे और लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करने के साथ घर में ही होली मनाने के दिशा निर्देश जारी किए थे जिसकी वजह से होली का त्यौहार लगभग फीका पड़ता  दिख रहा था परंपरा को निभाने के लिए 28 मार्च को सीधी शहर के छत्रसाल स्टेडियम में प्रतीक रूप में होलिका दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें 20 लोगों के शामिल होने की ही इजाजत थी जिसका पालन करते हुए प्रशासनिक तौर पर होलिका दहन किया गया होलिका दहन के साथ ही रंगों का पर्व होली की शुरुआत हो जाती है होलिका दहन की सुबह से ही प्रतिबंध को लोग और बच्चे दर किनार करके सड़को पर निकल कर होली खेलते नजर आए वही होलिका दहन के बाद फाग गीतों की टोलिया भी मैदान में नजर आई और अपनी पूरी मस्ती के साथ फाग गीतों में झूमती नजर आई होली के त्यौहार को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के जगह जगह कड़े इंतजाम किए थे और लोगों से लगातार अपने घरों में ही होली मनाने की अपील की जाती रही ।

News TOP Footer